कॉफी विद करन में 'सोनम संग दीपिका'!

इस द्वंद्व युद्ध के रेफरी बनने वाले करन जौहर ही इन तीखी छुरियों को साथ में लाने वाले मदारी भी हैं। शो को देखने वाले तो जानते ही है कि जब सोनम और दीपिका आमने-सामने होंगी तो मुख्य मुद्दा रनबीर कपूर ही होंगे। माना जाता है कि दोनों बॉलीवुड दीवाओं के बीच छिड़े शीत युद्दध का कारण भी वही हैं।
सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म सांवरिया की थी। सांवरिया रनबीर के करियर की भी पहली फिल्म थी। जबकि बचना ऐ हसीनों रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म थी और इस फिल्म में दीपिका ने उन के साथ काम किया था। दीपिका के करियर की भी ये दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद सोनम और रनबीर में काफी दरार पैदा हो गयीं थीं जबकि दीपिका अपने एक्स ब्वायफ्रेंड रनबीर के काफी करीब आ गयी थीं। शायद सोनम और दीपिका का ये लव वॉर इस कॉफी के साथ थम जाए। बेस्ट विशेज फॉर बोथ ऑफ देम।


Click it and Unblock the Notifications