DHAMAKA..सलमान खान..दीपिका पादुकोण..डबल ब्लाॅकबस्टर..इंतजार मुश्किल !
सलमान खान के ब्लॅाकबस्टर शो बिग बॅास में एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। जी हां, इस महीने का अंत सलमान खान के साथ 2 सुपरस्टार करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार बिग बॅास 11 में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी दिखाई देंगे। जी हां, जब भी टीवी पर प्रमोशन की बात आती है तो इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर बिग बॅास का नाम आता है।

रहा सवाल पद्मावती का तो,यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्शियल फिल्म है। इस नाते फिल्म के प्रमोशन पर काफी प्लानिंग से ध्यान दिया जा रहा है।
ऐसी खबर है कि अक्टूबर के अंत में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अपनी बहुप्रतिक्षित पद्मावती का प्रमोशन बिग बॅास में करते हुए दिखाई देंगे।
लेकिन बुरी खबर यह है कि दीपिका और शाहिद के सथ रणवीर सिंह मौजूद नहीं होंगे। अपने कुछ जरूरी काम के कारण रणवीर ने फिलहाल बिग बॅास शो से दूर रहने का फैसला लिया है।
बहरहाल,यहां देखिए सलमान के सबसे यादगार एक्ट की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications

