रणबीर से आज भी जुड़ी हैं दीपिका, रणवीर सिंह के साथ अफेयर नहीं!

कॉफी विद करन शो के दौरान अक्सर बॉलीवुड सितारों के दिल की बात सामने आ जाया करती है। कॉफी वद करन के चौथे सीजन में पहले ही एपिसोड में सलमान खान ने आकर अपनी शादी, वर्जिनिटी जैसी प्राइवेट बातों को काफी डीटेल में डिसकस किया और उसके बाद एक एक करके करन जौहर के शो में आने वाले सभी सेलिब्रिटीज ने करन के सवालों के जवाब में कई ऐसी बातें जाहिर कीं जिनके बारे में कोई जानता तक नहीं। इस शो की एक और जोड़ी जिसने शो के दौरान कई सारी पर्सनल और चटपटी बातों को पब्लिकली जाहिर किया वो थी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की जोड़ी। दीपिका पादुकोण जिन्होंने साल 2013 में पांच सुपरहिट फिल्में दीं और प्रिंयका चोपड़ा जिन्होंने अपनी सिंगिंग से दुनिया भर में अपना नाम किया कॉफी विद करन में एक साथ नज़र आईं।

पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी विद करन में आई थीं और उस एपिसोड को लेकर आज तक बातें होती हैं क्योंकि उस एपिसोड के दौरान दीपिका और अनुष्का ने रणबीर कपूर को लेकर कई सारी बातें की थीं जिनमें से कुछ बातों को लेकर रणबीर कपूर के पेरेंट्स दीपिका से नाराज भी हो गये थे। इस सीजन में जब दीपिका ने प्रिंयका चोपड़ा के साथ पार्टिसिपेट किया तो करन जौहर द्वारा पिछले एपिसोड को लेकर पूछे जाने पर दीपिका ने कहा कि उनके और रणबीर के माता-पिता के बीच किसी तरह की कोई प्रोब्लम नहीं हुई थी। लेकिन लोगों ने उस बात को बहुत बढ़ा चढ़ा दिया था। दीपिका ने ये भी कहा कि रणबीर के साथ ब्रेक अप होने के बाद वो काफी अकेली और इमोशनली टूट गयी थीं।

लेकिन जब करन ने रणवीर सिंह के साथ दीपिका के अफेयर के बारे में पूछा तो दीपिका ने साफ मना करते हुए कहा कि वो और रणवीर सिंह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। दीपिका ने कहा कि रणवीर सिंह बहुत अच्छे हैं और उनके साथ दीपिका काफी कंफरटेबल भी रहती हैं लेकिन रणवीर को अपना ब्वॉयफ्रैंड मानने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। रैपिड फायर के दौरान भी दीपिका ने कहा कि वो अपने किसी भी को-स्टार के साथ डेट नहीं कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X