दीपिका पादुकोण के एक्स बॅायफ्रेंड से शादी करेंगी ये सुपरहिट सिंगर, कपिल शर्मा शो पर खुलासा !
दीपिका पादुकोण एक बार फिर शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने एक्स बॅायफ्रेंड की शादी को लेकर सुर्खियों में छा रही हैं।
दीपिका के एक्स बॅायफ्रेंड निहार पांड्या जल्द इस सुपरहिट सिंगर से शादी करने जा रहे हैं। निहार से दीपिका का रिश्ता बॅालीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले जुड़ा था। अपने नाम के आगे सुपरहिट लगाने से पहले दीपिका और निहार एक दूसरे को 3 साल तक डेट कर चुके हैं।

निहार ने हाल ही में मणिकर्णिका से अपना डेब्यू किया है। द कपिल शर्मा शो में निहार ने अपनी शादी का खुलासा किया है। निहार यहां पर सिंगर नीति मोहन के साथ पहुंचे। दोनों एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं। निहार और नीति फरवरी 2019 में शादी कर सकते हैं।
इस शादी का हिस्सा परिवार के करीबी लोग बनेंगे। रिसेप्शन पर बॅालीवुड को बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि नीति मोहन ने जब तक हैं जान के सांग जिया रे से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर का 'इश्क वाला लव' के साथ दीपिका की फिल्म पद्मावत का गाना-नैनों वाले भी गाया है।
बहरहाल,यहां देखिए दीपिका पादुकोण के बॅायफ्रेंड की लंबी लिस्ट और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











