सलमान के शो Nach Baliye 9 में होगी दीपिका-रणवीर सिंह की एंट्री, फैंस के लिए धमाका !
Recommended Video
लंबे समय बाद टीवी पर एक बार फिर नच बलिए का आगाज होने जा रहा है। इस बार मामला बेहद दिलचस्प आखिरकार सलमान खान इस शो के निर्माता बने हैं। बिग बॅास की तरह सलमान इस बार नच बलिए को होस्ट करते भी नजर आयेंगे। वो भी सिर्फ एक एपिसोड के लिए।
कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार नच बलिए में रियल लाइफ कपल के साथ कुछ ब्रेकअप कर चुके कपल की भी एंट्री होने वाली है। साथ ही मैं अब ये जानकारी मिल रही है कि शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डांस के साथ सलमान खान के साथ पहले एपिसोड का आगाज करते हुए नजर आयेंगे।

मेकर्स और चैनल मिलकर इस सिलसिले में दीपिका और रणवीर से बात कर रहे हैं। अगर मामला जम गया तो जुलाई के दूसरे वीक में दोनों नच बलिए के पहले एपिसोड की शूटिंग कर सकते हैं। साथ ही पहली बार दर्शक दीपिका-रणवीर और सलमान को एक साथ मंच पर मस्ती और धमाका करते हुए देख सकेंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो चैनल और मेकर्स ने मिल कर इस बार नच बलिए को धमाकेदार बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि नच बलिए के इस सीजन के लिए इन सभी जोड़ी के नाम चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications