Koffee with karan 6: दीपिका-आलिया की एंट्री,रणबीर कपूर की खुलेगी पोल must watch
इस साल के सबसे ब्लॅाकबस्टर का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कॅाफी विद करण सीजन 6 की।
जहां पर बॅालीवुड के सुपरस्टार अपनी निजी जिंदगी के सारे पत्ते खोलते हुए नजर आते हैं। कई दिनों से चर्चा थी कि आखिर इस सीजन का पहला गेस्ट कौन होगा। आपको बता दें कि यह तय हो गया है।

इस सीजन का पहला गेस्ट कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण और अलिया भट्ट होंगे।यानी कि दीपिका अपने एक्स रणबीर कपूर की वर्तमान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ इस शो का हिस्सा बनने जायेंगी।
करण जौहर इस दौरान आलिया और रणबीर के रिश्ते पर भी सवाल कर सकते हैं। अब इस सवाल के जवाब का असर दीपिका पर क्या पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।
यह शो 21 अक्टूबर से रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट होगा।बहरहाल,यहां देखिए इस बार कि गेस्ट लिस्ट में कौन से स्टार्स हो सकते हैं कॅाफी विद करण का हिस्सा..


Click it and Unblock the Notifications