कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देने वाली थी प्रेग्नेंट दीपिका, घर में अचानक पसर गया मातम

Deepika Kakkar, Saba Ibrahim

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन के जाने-माने कपल माने जाते हैं और आपको बता दें कि जल्दी ही वह माता पिता बनने वाले हैं. लेकिन हाल ही में दोनों के घर से एक बुरी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी का दिल टूट गया है। बता दें कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम जल्दी ही गुड न्यूज़ देने वाली थी लेकिन आपको बता दें कि 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट सबा इब्राहिम का मिसकैरेज हो चुका है. जिसके बाद में हर कोई उनके लिए दुआ करता हुआ नजर आया.

मिसकैरिज के दर्द से जूझ रही दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम

दरअसल आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की ननंद सबा इब्राहिम ने कुछ वक्त पहले अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कुछ कॉम्प्लिकेशंस का जिक्र किया था. लेकिन अब उनका मिसकैरेज हो चुका है. बता दें कि सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक इनफ्लुएंसर है. उन्होंने 12 मई 2023 को एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें नजर आया कि वह अपने पति सनी के साथ में क्लीनिक पहुंची थी. वहां पर उनकी स्कैनिंग हुई और सबा इब्राहिम के पति सनी ने मिसकैरेज के बारे में भी जानकारी दी.

बच्चे की हार्टबीट रुकने के कारण हुआ सबा का मिसकैरेज

स्कैन होने के बाद में यह पता चला कि बच्चे की हार्टबीट मौजूद नहीं है. इस बात से वह दोनों ही बहुत ही ज्यादा टूट गए थे फिर भी उन दोनों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और सबा ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें जो जो करने के लिए कहा था उन्होंने पूरी तरीके से यह किया. उन्होंने पूरी तरीके से बेड रेस्ट भी किया और कोई भी वह काम नहीं कर रही थी. फिर भी वह बच्चा नहीं बच पाया.

सबा का पति सनी ने दिया खूब साथ

सबा इब्राहिम ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत ही ज्यादा बुरा लग रहा है और उनके पति सनी को भी उतना ही बुरा लग रहा है. लेकिन फिर भी उनके पति हार नहीं मान रही है और उनका खूब ध्यान रख रहे हैं. सबा बताती हैं कि ओटी में जाते वक्त वह काफी ज्यादा डर गई थी और उन्होंने यह भी बताया कि मुझे ऐसा लगने लगा कि कहीं मुझे कुछ हो नहीं जाए. साथ ही साथ उन्हें मन ही मन सनी की फिक्र भी होने लगी थी.

सबा इब्राहिम PCOS की समस्या से जूझ रहीं

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की ननंद सबा इब्राहिम ने कुछ वक्त पहले एक व्लॉग को शेयर करते हुए यह खुलासा किया था कि उनकी प्रेगनेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशन है और उसके कुछ ही दिनों के बाद में उन्हें बिल्डिंग भी शुरू हो गई थी. जिसके बाद वह हॉस्पिटल गई और डॉक्टरों ने उन्हें फुल बेड रेस्ट करने के लिए कह दिया था. इतना ही नहीं सबा ने बताया कि उन्हें PCOS की समस्या है और फैंस भी उनके लिए दुआ करते हुए नजर आए.

More from Filmibeat

Read more about: deepika kakkar saba ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X