शोएब इब्राहिम के Jhalak Dikhhla Jaa 11 करने पर खुशी से झूमी दीपिका कक्कड़, सोशल मीडिया पर दिया रिएक्शन

Deepika Kakkar, Jhalak Dikhhla Jaa

Deepika Kakkar on Jhalak Dikhhla Jaa 11: कर्लस के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के बाद अब दूसरा डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा का नया सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। इस डांस शो में इस बार टीवी जगत के फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी हिस्सा ले रहे हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की है।

दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया अपना रिएक्शन-

शोएब इब्राहिम डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में भाग लेने जा रहे हैं। एक्टर ने शो के लिए रिहर्सल शुरू कर दी हैं। वहीं उनकी पत्नी दीपिका ने व्लॉग शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट के बारे में भी बात की।

व्लॉग में दिखाया कि जैसे सी शोएब घर में एंटर करते हैं तो दीपिका उनसे कहती है कि,- बताइए झलक कौन कर रहा है? इसके बाद शोएब हंसने लगते हैं। दीपिका कहती हैं हम लोग इसके बारे में बताने के लिए कब से इंतजार कर रहे थे कि शोएब झलक दिखलाजा कर रहे हैं। ये ही वो बड़ा प्रोजेक्ट है जिसके बारे में हम बात कर रहे थे। दीपिका के चेहरे की खुशी सबकुछ साफ-साफ बयां करती है। वो शोएब को गले लगाती हैं।

इसके बाद शोएब कहते हैं,- हम इसके बारे में ही बात कर रहे थे। मैं इस बारे में व्लॉग नहीं बना पाया, क्योंकि सुबह रिहर्सल के लिए निकल जाता हूं और फिर लेट तक घर आता हूं तो समय नहीं मिला। मैं जल्द ही व्लॉग बनाऊंगा। मैं रिहर्सल शूट नहीं कर सकता लेकिन आप लोगों को अपडेट देता रहूंगा।

इसके बाद दीपिका और शोएब झलक दिखलाजा का प्रोमो देखते हैं। दीपिका कहती हैं,- मैं आपकी नई जर्नी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं शोएब कहते हैं,- अब मुझे नर्वसनेस महसूस होने लगी है। इस ब्लॉग पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जाहिर है कि दोनों की फैन फ्लॉइंग अच्छी है, दोनों अपने जीवन से जुड़े कई अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

टीवी जगत के फेमस कपल शोएब और दीपिका-

टेलीविजन जगत के फेमस और पॉपुलर कपल हैं दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम। दोनों ने कई सारे टीवी शो और गाने किए हैं। दीपिका ने तो बिग बॉस में भी भाग लिया था और दर्शकों का खूब मनोरंजन करने के बाद शो की विनर भी बनी थी। अब दीपिका के पति शोएब भी रियलिटी डांस शो करने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X