Koffee With Karan 6 : आलिया और दीपिका, रणबीर के साथ शादी का खुलासा VIDEO
कॅाफी विद करण सीजन 6 का आगाज बस होने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है। जहां यह साफ हो गया है कि इस सीजन का पहला गेस्ट और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण होंगे।
इन दोनों के एक साथ आने को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं। पहला यह कि आलिया रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हैं और दीपिका पादुकोण रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं।

ऐसे में करण आखिरकार इन दोनों के सामने रणबीर पर सवाल कैसे नहीं पूछते। इस पहले प्रोमो को देखने पर आपको साफ तौर पर पता चल जाएगा कि दोनों रणबीर,शादी और निजी रिलेशनशिप को लेकर कई बातों से पर्दा उठाने वाले हैं।
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के एपिसोड की पहली झलक जारी की है। करण जौहर इस दौरान आलिया और रणबीर के रिश्ते पर भी सवाल कर सकते हैं। यहाां देखिए वीडियो
अब इस सवाल के जवाब का असर दीपिका पर क्या पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।यह शो 21 अक्टूबर से रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट होगा।बहरहाल,यहां देखिए इस बार कि गेस्ट लिस्ट में कौन से स्टार्स हो सकते हैं कॅाफी विद करण का हिस्सा..


Click it and Unblock the Notifications