VIDEO: हजारों फीट ऊंची उड़ती फ्लाइट में महिला ने की दीपक कलाल की धुनाई, इस हरकत से मचा बवाल

Deepak Kalal Flight Fight Video: बिग बॉस में दिखाई दे चुके और आए दिन कुछ ना कुछ अजीब हरकतें कर बवाल खड़ा करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपक कलाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपक कलाल और एक महिला के बीच हाथापाई का हैरान करने वाला मंजर दिखाई दे रहा है।
वायरल होने के लिए इंफ्लूएंसर अपनी ऑडियंस को भी चकमा दे देते हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे दीपक कलाल ने भी कुछ ऐसा ही किया है, जो एक नजर देखने में बिल्कुल रियल लगता है। लेकिन वीडियो वायरल होने पर लोगों ने फ्लाइट के अंदर लड़ाई की घटना की घटना सच्ची है या फिर स्क्रिप्टेड है ये कहना अभी मुश्किल है।
वीडियो में महिला दीपक कलाल के अजीब टच से परेशान दिखाई दे रही है और सवाल खड़े करती नजर आ रही है। प्लेन के अंदर हजारो फीट ऊपर ऐसे मंजर देख साथी यात्री और एयरहोस्टेस भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं और उन्हें शांत कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दीपक कलाल का प्लेन लड़ाई करते ऐसा वीडियो सामने आया है। बल्कि इससे पहले भी दीपक का एक लड़के के साथ ऐसा करते वीडियो सामने आया था। वीडियो में दीपक कलाल अपनी सीट से उठकर लगेज निकालने की कोशिश कर रहे होते है। इतने में उनका झगड़ा बगल की सीट पर बैठे एक लड़के से शुरू हो जाता है। उन दोनों के बीच की बहस देखते ही देखते लड़ाई का रूप ले लेती है। वह दोनों एक दूसरे पर बैग फेंकते है और आपस में तीखी बहस करने लगते है। इस दौरान एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स उन्हें रोकने की कोशिश करते है।
फ्लाइट के अंदर दीपक कलाल और लड़के के बीच हुई क्लेश का वीडियो एडिट किया गया है। क्लिप की रिकॉर्डिंग में भी कैमरा एंगल बिल्कुल सही ढंग से सेट है। जो नेचुरली लड़ाई के दौरान नहीं होता है। वहीं दीपक कलाल के इंस्टाग्राम हैंडल पर डाली गई एक स्टोरी से भी यह पता चल रहा है कि वीडियो फ्लाइंग एकेडमी में रिकॉर्ड किया गया है। क्लिप में दिख रही हर चीज प्लानिंग से हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











