BB Ott 3- अरमान की दूसरी बीवी पर दीपक चौरसिया ने कर दिया ऐसा कमेंट, पायल से बोले- वो चालाक निकली...

Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं। हालांकि उन तीनों का शो में आना काफी सारे सिलेब्रिटीज को रास नहीं आ रहा है। काफी एक्टर्स नेटो इस पर सवाल भी उठाए हैं और साथ ही साथ बिग बॉस के मेकर्स को भी खूब लताड़ लगाई है।
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के बीच की कहानी अब सोशल मीडिया पर वीडियोज के जरिए खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है। यहां तक कि बिग बॉस के घर से भी उनकी कई सारी वीडियो खूब वायरल भी हुई है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जिसमें पायल ने कृतिका को भोला बताया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में पायल रहती हैं कि तीनों में से कोई भी जीतता है तो ट्रॉफी तो घर पर ही आएगी। जिसपर पत्रकार दीपक चौरसिया ने पायल से सवाल किया कि आपके हिसाब से आप तीनों में सबसे स्ट्रांग कंटेटर कौन है? जिस पर पायल ने अरमान का नाम लिया। तब दीपक ने सवाल किया कि कृतिका क्यों नहीं?
जिस पर पायल ने जवाब देते हुए कहा कि "कृतिका में थोड़ा सा भोलापन है और वह लड़ नहीं सकती है। वो इतनी ज्यादा चालाक नहीं है जितने मैं और अरमान है।" जिस पर पत्रकार दीपक चौरसिया कहते हैं कि अगर कृतिका चालाक नहीं होती तो आप तीनों ऐसे नहीं बैठे होते।
अब लगातार पायल मलिक और दीपक चौरसिया के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की बोली कृतिका नहीं है बल्कि तुम हो। एक अन्य यूजर लिखता है कि कृतिका चालक नहीं होती तो तुम तीनों ऐसे नहीं बैठे होते। एक दूसरा यूजर लिखता है कि बिग बॉस वाले पायल और कृतिका की लड़ाई करवा कर ही मानेंगे।


Click it and Unblock the Notifications