Debina Bonnerjee: अपनी बच्चियों से दूर रहने को मजबूर है देबिना बनर्जी, एक तो है सिर्फ तीन महीने छोटी
Debina Bonnerjee Social Media Post: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि वो कुछ दिनों के लिए अपनी बेटियों से नहीं मिल पाएंगी और एक बेटी तो सिर्फ 3 महीने छोटी है।

Recommended Video
Debina Bonnerjee Social Media Post: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ा हर अपडेट फैंस को देती रहती हैं। वो आए दिन फैंस से जुड़ती हैं और रोजमर्रा की चीजों से लोगों को रूबरू करवाती हैं। हाल ही में देबिना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस को उनकी फिक्र सताने लगी है। देबिना खुद इतनी परेशान हैं कि उन्हें अपनी बच्चियों से भी दूर रहना पड़ रहा है और यह बात उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताई है।
एक्ट्रेस हुईं बीमार
एक्ट्रेस देबिना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है। एक्ट्रेस इंफ्लुएंजा बी वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बीमारी की वजह से ही उन्हें अपनी बेटियों लियाना और दिविशा से दूर रहना पड़ा रहा है। देबिना बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिपोर्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "तो मैं इंफ्लुएंजा बी वायरस का शिकार हो गई हूं। मैं इस वक्त अपनी बेटियों से भी दूर रह रही हूं। मदरहुड कुछ भी हो, लेकिन आसान है... मेरे लक्षण थे, जुकाम और बुखार।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग देबिना के लिए प्रेयर कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं और अपने बच्चियों के पास वापस जाकर अपना प्यार दिखा सकें।
देबिना की प्रेग्नेंसी
देबिना बनर्जी के मदरहुड की बात करें तो शादी के कई साल तक कंसीव ना कर पाने की वजह से देबिना का खूब इलाज चला था जिसके बाद लियाना उनके पेट में आईं। 3 अप्रैल 2022 को लियाना का जन्म हुआ और लियाना के जन्म के सिर्फ चार महीने बाद ही देबिना एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गईं। एक्ट्रेस ने 16 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें देबिना और गुरमीत अपनी बेटी लियाना के साथ थे। फिर 11 नवंबर 2022 को ही देबिना की दूसरी बेटी दिविशा का जन्म हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें, देबिना और गुरमीत ने साल 2011 में शादी की थी और शादी के 11 साल बाद ही देबिना दो बेटियों की मां बनीं।


Click it and Unblock the Notifications












