Debina bonnerjee ने स्पोर्ट ब्रा में कराया प्रेग्नेंसी Photo Shoot, बुरी तरह Troll- शरीर दिखाना है

टीवी की सीता देबिना बनर्जी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इससे जुड़ा फोटोशूट करवाया था। जिसमें उनकी तारीफ हुई। वहीं अब हाई हील्स के साथ देबिना बनर्जी ने बेबी बंप दिखाते हुए अपना एक और फोटोशूट कराया है। इसका एक रील वीडियो देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देबिना बनर्जी को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट का बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि हाई हील्स और रिवीलिंग कपड़ों के साथ किसी को भी देबिना का यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है।
इस वीडियो में देबिना बेहद हॅाट दिखाई दे रही हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ देबिना का यह लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। ब्लैक स्पोर्ट ब्रा और ब्लैक स्टॉकिंग में एक्ट्रेस ने ब्लैक पेंसिल हील भी कैरी की है। इस फोटोशूट में देबिना अपनी मां बनने की खुशी भी चेहरे के भाव से जाहिर कर रही हैं। देबिना के इस अंदाज पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि मां बनने का प्रोसेस इतना खूबसूरत होता है, उसमें इतना गला दिखाने की क्या जरूरत है, मां बनना खूबसूरत अहसास है। इसमें बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, वो भी हील्स के साथ फोटोशूट? एक यूजर ने लिखा है कि लोग अपने भारतीय सभ्यता को भूलते जा रहे हैं।
अपना शरीर इन लोगों को दिखाना है फिर चाहे कुछ भी हो। एक महिला ने देबिना से यह सवाल पूछ दिया है कि तुम भारतीय हो या यूएस की। एक यूजर ने सलाह दी है कि भारतीय ड्रेस में भी अच्छे से शूटिंग हो जाती है। इसी तरह के कमेंट से देबिना का इंस्टाग्राम इस तरह के कई सारे बुरे कमेंट से भरा पड़ा हुआ है। हालांकि देबिना बनर्जी ने अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 500 से अधिक कमेंट देबिना को उनकी इस स्टोरी पर मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











