Debina Bonnerjee Delivery: देबीना की लेबर रूम में हो गई थी ऐसी हालत, दूसरी डिलीवरी का सामने आया ऐसा वीडियो

Debina Bonnerjee Inside Delivery Video: टेलीविजन एक्ट्रेस देबीना बनर्जी पिछले काफी वक्त से लगातार अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी बेटी को भी जन्म दे दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली देबीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की डिलीवरी का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में देबीना अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ लेबर रूम में सी सेक्शन की मदद से अपनी दूसरे बच्चे को जन्म देती दिखाई दे रही हैं।

देबीना ने शेयर किया डिलीवरी वीडियो
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी एक ही साल में दो बच्चों के पेरेंट बन गए हैं। 11 नवंबर को देबीना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। देबीना की दूसरी बेबी का जन्म सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए जरिए किया गया था। अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी डिलीवरी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए इस स्टार कपल ने डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया है।

सिजेरियन डिलीवरी से दिया दूसरी बेटी को जन्म
देबीना लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, प्रेग्नेंसी फोटोशूट से लेकर बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी खुशियां बांटी हैं। फिलहाल, देबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी सी सेक्शन डिलीवरी का एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस के लिए बेटी को जन्म देना काफी मुश्किल भरा रहा है। देबीना ने हॉस्पिटल से अपनी डिलीवरी का नजारा फैंस के साथ शेयर किया।

काफी परेशान दिखे देबीना-गुरमीत
डिलीवरी के बाद देबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में गुरमीत चौधरी देबीना डिलीवरी से टेंशन में नजर आ रहे हैं। एक तरफ दूसरी बार पेरेंट बनने को लेकर एक्साइटेड हैं तो दूसरी ओर परेशान भी हैं। पहले तो एक्ट्रेस के सारे चेकअप होते हैं। फिर देबीना को अंदर भेज दिया जाता है। एक वीडियो में हॉस्पिटल के अंदर का नजारा भी दिखाया है। वीडियो में गुरमीत ने ऑपरेशन रूम के अंदर खड़े होकर फैंस को दिखाया कि देबीना की डिलीवरी कैसे हुई थी।

शादी के कई सालों बाद गूंजी किलकारियां
बता दें कि देबीना और गुरमीत की शादी के काफी समय बाद इस स्टार कपल के घर में किलकारियां गूंजी हैं। देबीना ने अपने इंटरव्यू में भी इस बात का खुलासा किया था कि वो फैमिली प्लानिंग और बच्चे की चाहत में कई लाख रुपये खर्च कर चुकी थी लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने साल भर के अंदर ही अपने दोनों बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल देबीना और गुरमीत दोनों ही अपने बच्चों पर फोकस कर रहे हैं। हर किसी को इस कपल की पहली फैमिली फोटो का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications