वो सांस नहीं ले पा रही है? बेटी की तबीयत खराब होने पर रो पड़ीं Debina Bonnerjee, बताई पूरी घटना

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee Daughter:टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देबीना बनर्जी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। गुरमीत चौधरी भी अपनी जिंदगी में फिर से पिता बनकर काफी खुश हैं। देबीना हर बार अपने ब्लॉग में परिवार और बच्चों के बारे में बात करती रहती हैं। लेकिन इस बार देबीना बनर्जी ने यह बताया है कि उनकी छोटी बेटी की तबीयत खराब चल रही है। यह बताते हुए एक्ट्रेस रोने लगती हैं। देबीना इस ब्लॅाग में बताती हैं कि कैसे उनकी बेटी की तबीयत खराब है। वह इसे लेकर काफी परेशान हैं। देबीना के लिए यह सबसे मुश्किल समय है। वह अपनी बच्ची को इस तरह तकलीफ में नहीं देख पा रही हैं। देबीना ने अपने लेटेस्ट ब्लॅाग में बताया है कि जितनी अच्छी चीजें मैं अपने ब्लॅाग में दिखाती हूं उतनी होती नहीं है। आप सभी को पता है कि मेरी छोटी बेटी वो थोड़े दिन पहले पैदा हुई थी। वो थोड़ी कमजोर भी है।

तुरंत अस्पताल भागने लगे

तुरंत अस्पताल भागने लगे

देबीना बेटी की तबीयत को लेकर बताती हैं कि रविवार को अचानक वो चोक करने लगीं। मेरी बेटी सांस नहीं ले पा रही थी। इसके बाद मैं और गुरमीत उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागने लगे। फिर डॅाक्टरों ने हमें बताया कि उनकी नाक ब्लॅाक हो गई है। जिसके कारण वह सांस नहीं ले पा रही थी।

ऑक्सीजन लेवल गिरकर 92 हो गया

ऑक्सीजन लेवल गिरकर 92 हो गया

देबीना ने बताया कि मेरी बेटी काऑक्सीजन लेवल गिरकर 92 हो गया है। हम दोनों को ही पता है कि कैसे हमने घर से लेकर अस्पताल का सफर पूरा किया है। मैं गुरमीत से सिर्फ यही पूछ रही थी कि वह सांस तो ले रही है ना? इस दौरान देबीना काफी इमोशनल हो गई थीं। उनकी आंख भर आई थी।

पोस्टपार्टम डिप्रेशन

पोस्टपार्टम डिप्रेशन

देबीना ने आगे कहा कि जिंदगी जितनी आसान दिखती है उतनी होती नहीं है। हर दिन नई चुनौती होती है। छोटी की तबीयत अब ठीक है। हम उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। देबीना ने कहा कि मुझे ऐसा हर मिनट लगता है कि रोना आ रहा है। मेरे लिए यह शायद पोस्टपार्टम डिप्रेशन के कारण हो सकता है।

फैंस को सामने दूसरी बेटी का चेहरा

फैंस को सामने दूसरी बेटी का चेहरा

देबीना ने अंत में फैंस से मांगा है कि वह उनकी बेटी के जल्द ठीक होने की दुआ करें। देबीना ने यह भी कहा कि वह जल्द ही अपनी दूसरी बेटी का चेहरा सभी को दिखायेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X