Premanand Maharaj Ji की शरण में पहुंचे देबिना और गुरमीत, गुरु जी ने दी सलाह- 'ये काम करो तभी पाप नष्ट होंगे'

Premanand Maharaj

Debina Gurmeet meeting Premanand Maharaj: वृंदावन के जाने-माने बाबा पूजनीय प्रेमानंद महाराज जी की ख्याति पूरे देश में फैली हुई है। हर कोई बस उनसे एक बार मिलने की इच्छा रखता और हाल ही में उनसे मिलने पहुंचे टीवी एक्टर्स देबिना और गुरमीत।

क्यों मिलने पहुंचे देबिना गुरमीत

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए देबिना गुरमीत हाल ही में पहुंचे और इस दौरान वो अपनी दोनों बच्चियों को भी लेकर आए। जब ये दोनों सेलेब पहुंचे तो प्रेमानंद जी के शिष्यों ने बताया कि ये दोनों एक्टर हैं और टीवी में राम और सीता का किरदार निभा चुके हैं। जिस पर गुरमीत ने कहा कि हम दोनों ने सबसे पहला काम ही राम और सीता का किया, पूरी दुनिया ने हमें देखा वहां पर और हमें वहां पर इतना प्रेम मिला। बस इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।

प्रेमानंद जी ने दी ये सलाह

जिस पर प्रेमानंद जी ने जवाब दिया कि खूब आगे बढ़ते रहो और भगवान के नाम स्मरण करते रहो, जिससे आगे और भी उन्नति होगी। नाम स्मरण करते रहिए... नाम ना भूलें। भगवान के नाम में बहुत बड़ा सामर्थ्य है। राम भगवान के रोल का आपको अभिनय करने का सौभाग्य मिला, तो उन्हीं का नाम स्मरण कीजिए... सियाराम,सियाराम। इससे आपके जो पहले के अशुभ हैं... क्योंकि ये अशुभ भी अपना प्रभाव डालते हैं। जहां प्रभु राम का सुबह राज्याभिषेक होने वाला था, वही भगवान राम को एक रात पहले ही 14 साल का वनवास मिल जाता है। तो जब परब्रह्म परमात्मा की लीला में ऐसा हो रहा है तो हमारे मानव लीला में भी अशुभ का प्रभाव पड़ेगा। तो उस अशुभ को नष्ट करने के लिए हमें नाम जप जरूर करना चाहिए।

गुरमीत ने बताई अनोखी बात

गुरमीत ने बताया कि उनके पिता का नाम भी सीताराम चौधरी है और उनके गांव का नाम भी श्रीराम है। गुरमीत ने बताया कि देबिना की मां का नाम सबरी है। ये बात जानकर प्रेमानंद महाराज काफी खुश हुए और उन्होंने देबिना गुरमीत को खूब आशीर्वाद दिया।

देबिना गुरमीत एक शो में आ रहे नजर

आपको बता दें, देबिना और गुरमीत इन दिनों रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इस शो के जरिए देबिना एक बार फिर टीवी में नजर आ रही हैं। वो काफी समय से छोटे और बड़े पर्दे से दूर थीं और अपनी दोनो बच्चियों की देखभाल कर रही थीं। लेकिन अब काफी समय बाद वो अपने पति के साथ एक ही शो में नजर आ रही हैं। फैंस देबिना और गुरमीत को साथ देखकर काफी खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X