शादी के 11 साल बाद बनी मां, पहले बच्चे को जन्म देते ही हुई प्रेग्नेंट, पति बोला- मैं मान ही नहीं सकता...

Debina Bonnerjee Pregnancy: देबिना बनर्जी टीवी की एक जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 'रामायण' सीरियल में माता सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। हालांकि आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही।
देबिना बनर्जी पिछले लंबे वक्त से छोटे परदे से दूरी बनाए हुए हैं और यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने फैन्स के साथ में जुड़ी रहती है। साल 2011 में उन्होंने गुरमीत चौधरी के साथ में शादी की थी। तब दोनों का ही करियर पीक पर था। हालांकि इसके चलते एक्ट्रेस ने मां बनने का फैसला नहीं लिया था।
यही कारण रहा कि देबिना बनर्जी को इसी के चलते प्रेगनेंसी में काफी दिक्कतें आई और वह मदर्स डे पर इसको लेकर बात भी कर चुकी है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "शादी के बाद हम बच्चे को लेकर बिल्कुल क्लियर थे कि अभी हमें नहीं चाहिए। लेकिन कहीं ना कहीं हमारे दिमाग में यह रहता था कि कितने वक्त तक इसको रोका जा सकता है।'
देबिना बनर्जी ने आगे कहा कि "एक दिन में डॉक्टर के पास पहुंची और मैंने पूछा कि कितना वक्त है। मुझे उस वक्त ऐसा लग रहा था कि अगर मां बन जाऊंगी तो करियर खत्म हो जाएगा। डॉक्टर ने मुझे कहा कि यह सब कुछ ठीक है और अगर आपकी शादी को इतने साल हो चुके हैं तो चेक करवा लीजिए कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं।"
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने आगे कहा कि "हमने बाद में रिसर्च करना शुरू किया। प्रोसीजर स्टार्ट हुआ और मैं ऊपर से फिट थी, लेकिन अंदर से दिक्कत थी। लेकिन भगवान के घर पर देर है लेकिन अंधेर नहीं है। मैं 11 साल बाद मां तो बनी लेकिन उसके 6 महीने बाद एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई।"
देबिना बनर्जी ने आगे कहा कि "पहली बेटी के जन्म के 6 महीने बाद ही जब वह दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थी तो उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था। पति गुरमीत भी इस बात को करने के लिए तैयार नहीं थे कि ऐसा भी हो सकता है। डॉक्टर भी हैरान थे और उन्होंने कहा कि यह चमत्कार था। लेकिन पहले प्रेगनेंसी की तरह उनकी दूसरी प्रेगनेंसी भी काफी मुश्किलों से भरी थी।"
देबिना बनर्जी ने फिर भी आप नहीं छोड़ी और भगवान पर हमेशा भरोसा रख। अभिनेत्री को पूरा यकीन था कि यह मुश्किल वक्त निकल जाएगा। साल 2022 में उनकी बड़ी बेटी लियाना का जन्म IVF के जरिए हुआ और दूसरी बेटी नेचुरल तरीके से हुई। छोटी बेटी का नाम इस कपल ने दिविशा रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











