टीवी के 'राम-सीता' ने एनिवर्सरी पर शेयर किया Unseen Romantic Video, मिनटों में हुआ वायरल

टेलीविजन के जाने माने एक्टर गुरुमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ अपना 12 वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। तो ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्होंने इस सेलिब्रेशन का एक रोमाटिंक सा वीडियो साझा किया है जिसमें कपल काफी अच्छे दिख रहे हैं साथ में दोनों का रोमांस भी फैंस को पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर गुरुमीत और देबिना का वीडियो
दरअसल गुरुमीत चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते हैं और हमेशा ही कुछ ना कुछ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा या फिर फिर पर्सनल लाइफ से जुड़ा शाझा करते रहते हैं। इसी तरह से हाल ही में जो एनिवर्सरी वीडियो अभिनेता ने साझा किया उसको काफी पसंद किया जा रहा है। 15 फरवरी 2023 को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह कपल से मनाई है।
इस मौके पर कपल ने टू टीयर केक काटा, साथ ही एक-दूसरे को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी एनिवर्सरी मेरी पार्टनर, तुमने मुझे पूरा किया है सच में, अब एक कंप्लीट परिवार के साथ... हमारी शादी की इस खूबसूरत इनिंग्स को शुरू करते हैं।"
इस दौरान कपल ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहा है। गुरुमीत ने जहां ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी है, वहीं देबिना ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
गुरुमीत चौधरी और देबिना की शादी
बता दे कि गुरुमीत टीवी के जाने माने अभिनेता हैं और कई सारी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। देबिना भी कुछ सीरियल में नजर आ चुकी हैं, परंतु फिलहाल पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। दोनों से साथ में सीरियल में काम किया इसके बाद दोनों डेट करने लगे फिर आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली। अभी कपल की दो बेटियां है।


Click it and Unblock the Notifications











