गुरमीत चौधरी और देबिना ने अपनी नन्ही बिटिया का नाम रखा 'दिविशा', शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी साल 2022 में दो बेटियों के माता-पिता बने। पिछले साल अप्रैल में बेटी लियाना के जन्म के तुरंत बाद देबिना ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और ठीक सात महीने बाद उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। अब गुरमीत चौधरी और देबिना ने अपनी नन्हीं परी के नाम का खुलासा बड़े ही प्यारे अंदाज में किया है।
गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें गुरमीत और देबिना अपनी नन्हीं परी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर पर उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी लिखा है। गुरमीत चौधरी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- 'हमारी मैजिकल बेबी को 'दिविशा' के नाम से बुलाया जाएगा, जिसका मतलब है सभी देवियों की प्रमुख, देवी दुर्गा।'
गुरमीत की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और नाम की तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे बेहद प्यारा नाम बताया है तो कई लोगों ने कहा है कि दिविशा वाकई लकी हैं कि उन्हें गुरमीत और देबिना जैसे पेरेंट्स मिले हैं।
बता दें कि, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग 11 सालों के बाद देबिना आईवीएफ के जरिए बड़ी बेटी लियाना को जन्म दिया था। लियाना के जन्म के कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने फिर से प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की। वहीं, पिछले ही साल दोनों दो प्यारी बच्चियों के पेरेंट्स बने।
दोनों को साथ में रामायण में देखा गया था और यहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। देबिना और गुरमीत टीवी इंडस्ट्री के सबसे पावर कपल में गिने जाते हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। कुछ दिनों देबीना ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी दिविशा के लिए एक खत भी लिखा था। उन्होंने लिखा था- 'मेरे दूसरे बच्चे के लिए, तुम मेरे पहले नहीं हो, यह सच है। मैं तुम्हें प्यार करने से पहले दूसरे से प्यार करती थी। मैं इस बार एक अलग मां हूं। मैंने अधिक शांत और आत्मविश्वास पाया है। जब से तुम आए हो, वहां एक आयाम है। दो बच्चे अब मेरा ध्यान चाहते हैं। मैं पहली बार बहुत उत्साहित थी। इस बार मैं चीजों को धीमा रखना चाहती हूं। आपका 'पहला' मेरा 'अंतिम' होगा। अंतिम क्रॉल और मेरे घुटने की सवारी करने वाला आखिरी। आपको मैंने पहले जन्म नहीं दिया लेकिन, यह सच है मेरा आखिरी बच्चा आप हैं। आप आखिरी लोरी हैं जो मैं कभी गाऊंगी।'


Click it and Unblock the Notifications












