देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी दूसरी बार बनेंगे पैरेंट्स, चार महीने पहले दिया था बेटी को जन्म

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर डालकर की। लगभग 4 महीने पहले देबिना बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने लियाना चौधरी रखा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जताई है कि उनका परिवार पूरा होने जा रहा है।

Recommended Video

Debina Bonnerjee बेटी के जन्म के 4 महीने बाद फिर हुईं Pregnant, Fans को दी खुशखबरी|*TV

Debina bonnerjee and gurmeet choudhary expecting second baby after delivery of four month daughter

देबिना बनर्जी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो, गुरमीत चौधरी और लियाना साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने हाथों में अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट पकड़ रखा है। इस तस्वीर में गुरमीत, देबिना और लियाना सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। लियाना भी अपने पापा की गोद में बेहद क्यूट लग रही हैं।

देबिना ने लिखा...
इस तस्वीर के साथ देबिना ने कैप्शन में लिखा है- 'कुछ फैसला ऊपर वाला खुद लेता है और उसे कोई नहीं बदल सकता....यह एक आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है।" इसके साथ देबिना ने हैशटैग बेबी नंबर 2, दोबारा मम्मी, प्रेग्नेंसी डायरीज, डेडी अगैन जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

कई मेडिकल प्रक्रियाओं में मिली थी नाकामी
देबिना बनर्जी की इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं। देबिना बनर्जी ने खुलासा किया था कि काफी आईयूआई और आईवीएफ जैसी प्रक्रिया में नाकामी के बाद वो आखिरकार मां बन सकीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की भी मां बनने जा रही हैं। ऐसे में जाहिर है देबिना और गुरमीत की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X