पहली बार 'सीता' दिखाएगी अपना अलग रूप..एकदम नेगेटिव!
सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं देबीना बनर्जी तो आपको याद होंगी ही। रामायण में सीता के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं देबीना आपको एक अलग ही रूप में नज़र आएंगी। जी हां..खबर है कि देबीना का आपको अगली बार नेगेटिव रोल दिखेगा।

वे 'संतोषी मां' में 'पॉलोमी' के रूप में एंट्री कर रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्हें इस रोल का प्रस्ताव मिला था, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के कारण उस समय उन्होंने मना कर दिया था। पॉलोमी का किरदार पहले शायंतनी घोष निभा रही थीं।
अजय देवगन के फैन्स के लिए गुड न्यूज़...अब टीवी पर आएंगे नजर!
देबिना ने बताया 'मेरे पास ढाई महीने पहले ही इस रोल का ऑफर आया था और इससे पहले मैंने कभी नेगेटिव किरदार नहीं निभाया था। इससे पहले मैंने जो भी रोल किए सारे पॉजिटिव और लीड रोल थे।
और वैसे भी मैं पहले ही किसी और को 'हां' कह चुकी थी इसलिए यह रोल नहीं कर सकती थी। अब ढाई महीने बाद, मुझे दोबारा उस भूमिका को निभाने का प्रस्ताव मिला और मुझे अंदर से यह महसूस हुआ कि हो सकता है यही मेरी किस्मत हो, इसलिए मैंने इसे चुन लिया।
साथ ही, अभिनय के स्तर पर यह मेरे लिए नई चुनौती थी, क्योंकि मुझे एेसा किरदार निभाना था, जो कि मैं नहीं हूं। इस रोल को मैं किस्मत की दस्तक कहूंगी।'
एकता कपूर ने खोया अपना ये खास..इल्ज़ाम लगाया इस पॉपुलर एक्टर पर!
आपको बता दें कि देबीना जब रामायण सीरियल में सीता का रोल करती थीं तो उसके बाद से लोगों के मन में उनकी छवि सीता जैसी ही बन गई थी। सीता के रोल का बाद सीधा नेगेटिव रोल में आना लोगों के लिए काफी नया होगा।


Click it and Unblock the Notifications

















