तारक मेहता के सेट पर मौत, शूटिंग टली!

By Shivani Varma

तारक मेहता का उल्टा चशमा के सेट पर हाल ही में एक हादसा हो गया। सेट पर एक यूनिट मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट ने अनुसार शो के हेड प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद मरचंदे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि अरविंद को सेट पर सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।

Arvind

उस दौरान सभी को लगा कि उन्हें बदहजमी हुई है। जिसके बाद उन्हें ईनो दे दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद उनकी तकलीफ और बढ़ गई और वो दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसके बाद अरविंद को फटाफट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरविंद की अचानक से हुई मौत के कारण शो की पूरी टीम सदमे में है। इस हादसे के बाद शो की शूटिंग को एक-दो दिन के लिए टाल दिया गया है।

[फिर शुरू होगा आपका फेवरिट शो.. साराभाई vs साराभाई!]

गौरतलब है कि नीला टेलीफिल्म द्वारा 2008 में लॉन्च किए तारक मेहता का उल्टा चशमा सीरिलय ने काफी टीआरपी बटोरी हैं। ये सीरियल हर में पसंद किया जाता है। यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है।

इसकी कॉमेडी को काफी घरों में पसंद किया जाता है। यह कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X