'खतरों के खिलाड़ी' से आउट हुईं डीना उप्पल
Pics: खतरों के खिलाड़ी
मिस इंडिया यूके 2012, सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता उप्पल इस शो में 19 अप्रैल को 'वाइल्ड कार्ड' प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं। शो से बाहर होने के बाद शो की जर्नी के बारे में बात करते हुए डीना ने कहा कि मेरा अनुभव बहुत बढ़िया रहा। मैंने वह चीजें कीं, जिनका अनुभव अगर मैं शो पर न होती तो कभी नहीं कर पाती।"
उन्होंने कहा, "मेरा सबसे बड़ा डर हमेशा कीट-पतंगे रहे हैं। शो में मैंने कीट-पतंगों के साथ एक प्लास्टिक बैग के अंदर 11 मिनट तक रहकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोई भी इतनी देर तक नहीं रुक पाया इसलिए मुझे उस डर से उबरने का नाज है।"
शो में रहने के दौरान 24 वर्षीया उप्पल की प्रतिभागी टीजे सिद्धू, देबीना बनर्जी और गौहर के साथ साथ एजाज खान से दोस्ती रही। एजाज ने भी शो में उनके साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया था।
शो के मेजबान रोहित शेट्टी की बहुक बड़ी प्रशंसक डीना फिलहाल अभी कुछ दिन शांत बैठना चाहती हैं। डीना ने कहा कि कुछ दिन रेस्ट करूंगी उसके बाद कुछ नया सोचूंगी।


Click it and Unblock the Notifications
