खुशखबरी...शाहरूख खान की होगी टीवी पर वापसी..
रईस के बाद शाहरूख खान टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके सबसे पहले शो सर्कस की वापसी होगी।
शाहरूख खान के फैंस को अब दीवाली या ईद पर बड़े पर्दे पर अपने चहिते स्टार को देखने का इंतजार नहीं करना होगा। अब दर्शक अपने घर पर बैठकर शाहरूख के दिलकश अंदाज का लुत्फ उठा सकते हैं।जी हां, शाहरूख खान लंबे समय के बाद टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे हैं। वो भी एक लोकप्रिय टीवी शो से।
1980 के दूरदर्शन पर एक से बढ़कर एक शो ने दस्तक दी थी। उन्हीं में से एक शो से शाहरूख ने अपना टीवी डेब्यू किया था। 1989 में शाहरूख ने सर्कस में काम किया था। अब दूरदर्शन ने सालों बाद उनके इस शो को वापस लाने की तैयारी कर ली है।

19 फरवरी से रात आठ बजे सर्कस का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। चैनल ने यह फैसला शाहरूख की लोकप्रियता को देखते हुए लिया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस दौरान शाहरूख ने सर्कस शो में काम किया था , तब फिल्म इंडस्ट्री से उनका दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। तब उन्होंने टीवी पर भी अपना दबदबा कायम नहीं कियाा था। एक नए एक्टर की तरह उन्होंने सर्कस और फौजी टीवी शो में काम किया था।
गौरतलब है कि शाहरूख भी कई बार इस का जिक्र कर चुके हैं कि उनके करियर में सर्कस और फौजी का बहुत बड़ा हाथ है। वह आज भी खुद को टीवी से आया हुआ एक्टर मानते हैं। उन्होंने कई बार यह इच्छा जाहिर की है कि वह दोबारा टीवी पर काम करना पसंद करेंगे।
कुलमिलाकर देखने पर यही लगता है कि सर्कस की वापसी दूरदर्शन को 8 बजे के समय में मजबूत टीआरपी देने वाली है। आखिर शाहरूख खान के इस चर्चित शो को कोई देखना मिस नहीं करना चाहता है। 8 बजे के समय में अन्य चैनलों पर कई लोकप्रिय शो प्रसारित किए जाते हैं। शाहरूख खान स्टारर सर्कस उन सभी को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











