दूरदर्शन के इस डिटेक्टिव सीरियल में देखी गई थी गजब की जोड़ी, चुटकियों में हर केस का कर देते थे निपटारा

Raja Aur Rancho Serial: साल 1990 के दशक के दौरान दूरदर्शन पर कई सारे ऐसे टीवी शो दिखाए जाते थे, जिसे लोग बहुत ही उत्साह के साथ देखते थे। बता दें कि इसमें कई क्रीम बेस्ड और डिटेक्टिव वाले शो भी आया करते थे। इनमें से एक शो 'राजा और रैंचो' भी है। राजा और रैंचो की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। जो कि चुटकियों में हर एक केस को सॉल्व कर देते थे।
'राजा और रैंचो' सीरियल को साल 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में राजा नाम का एक डिटेक्टिव था और उसका बंदर रैंचो भी उसी के साथ रहता था। इन दोनों की जोड़ी हर एक क्राइम केस को बहुत ही आसानी से सॉल्व कर देते थे। बता दे कि इस सीरियल में राजा का किरदार वेद थापर ने निभाया था।
'राजा और रैंचो' सीरियल हफ्ते में दूरदर्शन पर सिर्फ एक बार दिखाया जाता था। इसको देखने के दौरान लोग भी मनोरंजन की एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते थे। राजा और रैंचो की जोड़ी भी बेहद कमाल की थी। शो को मुरली नालप्पा और राज वाघधरे ने डायरेक्ट किया। 1997 से लेकर 1998 तक इस डीडी मेट्रो पर दिखाया गया और तकरीबन इसके 179 एपिसोड आए।
'राजा और रैंचो' सीरियल में राजा का किरदार निभाने वाले वेद थापर ने कई सीरियल्स और फिल्मों में देखा गया है। हालांकि उन्हें फिल्मों में पापुलैरिटी हासिल नहीं हुई। अब उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। अभिनेता अब एक एनजीओ चलाते हैं, जिसका 'हम आवाज' नाम है। वह इस संस्था के प्रेसिडेंट है और एक डॉक्टर भी हैं। उनका मुंबई में एक क्लीनिक है और यहां पर वह आयुर्वेदिक दवाइयां की प्रैक्टिस करते हैं और लोगों का इलाज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











