'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर हुए 'सीआईडी' फेम 'दया'
टीवी से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिये
दया ने शो के अनुभव को लोगों से बांटते हुए कहा कि "खतरों के खिलाड़ी' एक अद्भुत अनुभव है। मेरे लिए यह अपनी वर्दी पर मेडल पाने जैसा है और मुझे खुद पर नाज है।"
प्रस्तोता के रूप में रोहित शेट्टी का होना केक पर एक चेरी होने जैसा
उन्होंने कहा, "प्रस्तोता के रूप में रोहित शेट्टी का होना केक पर एक चेरी होने जैसा था। मेरा सभी प्रतिभागियों से बढ़िया व्यवहार रहा। मेरी पसंदीदा यादगार चीज, शो पर मेरा आखिरी दिन है, जब न केवल सभी प्रतिभागी बल्कि शो के कर्मी भी मुझे जाता देखकर भावुक हो गए और मेरे लिए वही काफी है।"
मालूम हो कि पिछले 10 सालों से भी ज्यादा समय से 'सीआईडी' के जरिये लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले मिस्टर दया टीवी की दुनिया के चर्चित कलाकारों में से एक है।खतरों के खिलाड़ी से पहले दया ने कलर्स के ही चर्चित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में भी भाग लिया था, हालांकि वहां भी उनका सफर जल्द ही खत्म हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications
