तारक मेहता की दयाबेन ने ब्रालेट- स्कर्ट पहनकर किया डांस, सालों पुराना VIDEO देख फैंस हैरान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी कि दिशा वकानी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बोल्ड लुक में नजर आ चुकी हैं। कई सालों बाद इंटरनेट पर दयाबेन का सबसे बोल्ड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर ब्रालेट और मिली स्कर्ट में दयाबेन नजर आ रही हैं। दयाबेन के इस लुक को आप देखते रह जायेंगे।

दयाबेन का यह अंदाज इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। वैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दयाबेन पूरी तरह से गायब हैं लेकिन उनका यह अंदाज आप देखते रह जायेंगे। जहां पर दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में गरबा खेलते हुए नजर आती थीं। वहीं इस वीडियो में वह मराठी सांग भिगरी पर अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही हैं। दयाबेन का यह लुक देख आप भी हैरान हो जायेंगे।

दिशा वकानी का बोल्ड लुक
दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को छोड़ आप इस वीडियो में दिशा वकानी का बोल्ड लुक , हॅाट अंदाज और ग्लैमरस अदा देख इस वीडियो को कई बार देखेंगे। दिशा वकानी के इस कई साल पुराने वीडियो को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

दिशा वकानी का बोल्ड अंदाज
90 के दशक में प्राइवेट एल्बम का चलन काफी लोकप्रिय रहा। इस वीडियो को देख ऐसा मालूम होता है कि दिशा वकानी ने भी अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

दिशसा वकानी की पुरानी फोटो
फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या दिशा वकानी बतौर दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वापसी करेंगी।

दिशा वकानी तारक मेहता में वापसी?
साल 2017 से ही दिशा वकानी शो को छोड़ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मेकर्स के सामने दिशा वकानी ने कई शर्त रखी हैं। इसमें एक शर्त यह भी बताई जा रही है कि उन्हें पहले के मुकाबले अधिक फीस चाहिए साथ ही उन्होंने अपने काम करने को लेकर एक समय सीमा भी बताई थी।


Click it and Unblock the Notifications











