तो क्या जून में होगी दिशा वकानी 'दयाबेन' की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शो में दोबारा से दयाबेन की वापसी कब होगी। अब ऐसी खबर मिली है कि जल्द शो में दिशा की वापसी होना तय है।
आपको बता दें कि दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा से साल 2017 से गायब हैं। सितंबर के बाद से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। तब से लेकर अब तक शो के निर्माता दिशा वकानी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

शो के निर्माता ने दिशा वकानी को शो में लौटने के लिए 30 दिन का समय दिया है। अगर वह 30 दिन के भीतर शो में नहीं वापसी करती हैं या फिर वह कोई फैसला नहीं बताती हैं तो उनका दोबारा इस शो से जुड़ना नहीं हो पाएगा। किसी एक्ट्रेस से उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











