..................... Daya gets kidnapped in Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah on SAB TV | तारक मेहता की दया भाभी का अपहरण - Hindi Filmibeat

तारक मेहता की दया भाभी का अपहरण

By Ajay Mohan

Daya in Taarak Mehta ka Oolta Chashma
तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की प्रसिद्ध दया भाभी यानी दिशा वखानी किडनैप हो गई हैं। उनका अपहरण राणा नाम के एक डॉन ने किया है। इस वजह से गोकुल धाम सोसाइटी में रहने वाले सभी लोग बड़ी मुसीबत में आ गये हैं। उनके पति जेठा लाल यानी दिलिप जोशी, जो अभी-अभी चढ्ढी गैंग के चंगुल से छूटे थे, दया को लेकर काफी परेशान हो गये हैं। जाहिर है, जेठालाल से ज्‍यादा परेशान और कौन होगा, दया उनकी पत्‍नी जो ठहरीं।

लेकिन हां दया का अपहरण होने पर कहीं ना कहीं वो खुश भी हैं, क्‍योंकि अब वो सीधे तौर पर बबिता जी से कम्‍युनिकेशन बढ़ा सकेंगे। इन सबके बीच जेठा लाल के मन में सबसे बड़ा डर डॉन को लेकर है। डॉन दया भाभी को कहां ले जायेगा कुछ पता नहीं।

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस हास्‍य कार्यक्रम की अगली कड़ी में जल्‍द ही आप ये सीन देखेंगे। जाहिर है जब एक से एक कॉमेडियन भरे हों तो आपकी हंसी कहां रुक सकती है। इन ठहाकों के बीच आप देखेंगे कि दया को छुड़ाने गये जेठा खुद ही गुंडों के जाल में फंस जाते हैं और दया छूट जाती हैं। तब आप दया के अंदर चंडी का रूप देखेंगे कि वो किस तरह गुंडों का सामना करते हुए अपनी पति को छुड़ा लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X