Bigg Boss 7: आज तनीषा-प्रत्युषा के बीच सैंडविंच बनेंगे कुशाल
कलर्स के विवादित शो बिग बॉस का सीजन 7 शुरू हो चुका है। शो में जन्नत और जहन्नूम के कान्सेप्ट को लेकर चलने वाला इस बार के इस शो को शुरूआती दौर में तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन फिर भी शो के देखने वाले रात नौ बजे अपने टीवी सेट के सामने आ ही जाते हैं।
आज के शो में आपको कई खास बातें देखने को मिलेंगी। आज एक तरफ शिल्फा, गौहर और अनीता आडवाणी आपको किचन के अंदर खाना बनाती नजर आयेंगी तो वहीं दूसरी तरफ तनीषा मैडम को एक गलती का एहसास होगा कि उन्होंने शिल्पा औऱ अपूर्वा को अलग-अलग कर दिया। वैसे आज आपको शिल्पा-अपूर्वा का एक किसिंग सीन भी दिखायी देगा शो में। तो वहीं अनीता आडवाणी आपको एक जगह आंसू बहाते भी नजर आयेंगी।
तो वहीं एक खास बात भी लोगों के सामने आयेगी औऱ वह है..स्टार प्लस के मशहूर शो एक हजारों में बहना है.. से हिट हुए कुशाल टंडन तनीषा के सामने स्वीकारेंगे कि वह दारू के बिना नहीं रह सकते हैं। जिस पर तनीषा मैडम कुशाल टंडन को कहेंगी कि हो सके तो यह आदत छोड़ दो क्योंकि इससे शरीर को नुकसान होता है।
पहले दिन की ही गतिविधियो से एहसास होगा कि तनीषा और कुशाल साथ-साथ कुछ ज्यादा ही वक्त बिता रहे हैं तो वहीं प्रत्युषा बैनर्जी भी साफ-सफाई के दौरान कुशाल के नजदीक आने की कोशिश करेंगी।
यह सब आज के ही शो में होने वाला है इसलिए आपलोग बिल्कुल मिस ना करें आज का शो बिग बॉस सीजन 7 रात नौ बजे कलर्स पर। शो को होस्ट सलमान खान है जो कि आज दिखायी नहीं पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











