अब टीवी पर दिखेंगे आमिर के ये स्टूडेंट!
[टेलीविजन] आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर कोई नहीं भूल सकता। एक डाईस्लेक्सिक बच्चे की कहानी को उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से परदे पर उतारा था। वहीं फिल्म के मुख्य किरदार दर्शील सफारी ने सबका दिल जीत लिया था।

इसके बाद दर्शील डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नज़र आए थे और अपने डांसिंग का भी फैन बना दिया था। अब वो फिर एक बार परदे पर वापसी कर सकते हैं। दर्शील एक पौराणिक सीरियल में नज़र आ सकते हैं।
दर्शील फिर से टीवी पर काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उनके साथ बातचीत एडवांस स्टेज तक पहुंच गई है। सूत्रों का कहना है कि दर्शील इस पौराणिक सीरियल में 'कर्ण ' का किरदार निभा सकते हैं। शो का निर्देशन 'महाभारत ' बना चुके सिद्धार्थ कुमार तिवारी करेंगे।
गौरतलब है कि 17 वर्षीय दर्शील ने झलक दिखला जा में अपनी नृत्य प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की थी। शो के दौरान वो ये भी नहीं चाहते थे कि जज उनकी उम्र को लेकर उनके साथ नरमी बरतें। दर्शील मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के स्टूडेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











