वेडिंग एनिवर्सरी पर पति ने तोड़ा दिल, एक्ट्रेस को बताया 'बदसूरत औरत', अचानक छोड़ा घर

Apara Mehta On Her Marraige: अपरा मेहता टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998 में 'अल्पविराम' शो से की थी। इसके बाद में उन्हें एकता कपूर के हिट टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से एक खास लोकप्रियता हासिल हुई। जिसमें उन्होंने सविता मनसुख विरानी का किरदार अदा किया था।

Apara Mehta

अपरा पति को लेकर बड़ा खुलासा

लेकिन अब शो के बाद एक बार फिर से अपरा मेहता चर्चा का विषय बन गई है। एक बार वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी के चलते चर्चा में आई है। हाल ही में उन्होंने अपने पति और एक्टर दर्शन जरीवाला से अलग होने के किस्से के बारे में बताया।

इस दौरान दर्शन जरीवाला को लेकर अपरा मेहता ने खुलकर बात की। उनके पति ने उनका दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। उन्होंने दर्शन जरीवाला को लेकर एक ऐसी बात बताई कि लोग भी हैरान हैं। एक्ट्रेस को उनके पति ने वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वो दोनों अलग रहने लग गए।

कौन हैं दर्शन जरीवाला?

दर्शन जरीवाला को लेकर अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि वो फिल्मो, टीवी और थिएटर के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने 2007 में 'गांधी, माय फादर' में महात्मा गांधी का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा वो आजा नचले, गुरु, राजनीति, आरक्षण और जोकर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान अपरा मेहता ने बताया कि उनके पति दर्शन शादी को खत्म करना चाहते थे। दरअसल, वो एक्ट्रेस से प्यार नहीं करते थे। अपरा बताती हैं कि उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर दर्शन ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया था कि उनका दिल पूरी तरह टूट गया था। जिसके बाद वो अलग रहने लगे। लेकिन कभी तलाक नहीं हुआ।

एनिवर्सरी पर पति ने तोड़ा दिल

हुआ कुछ यूं कि अपरा एक शो के लिए अमेरिका गई तो उन्होंने पति दर्शन को कॉल किया। उस दिन दोनों कि एनिवर्सरी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं अमेरिका गई हुई थी। हमारी एनिवर्सरी भी थी। तो मैंने दर्शन को कॉल किया तो उन्होंने मुझे कहा कि हमें बात करने की ज़रूरत है। मुझे लगा किसी बारे में बात करनी होगी।"

एक्ट्रेस को पति ने बोला बदसूरत

अपरा ने आगे बताया कि "मैं अमेरिका से वापस आई। मैं 3 बजे आई थी और 5 बजे उनसे मिली। तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हे पता है हमें अलग रहना चाहिए, क्योंकि मेरे दिल में तुम्हारे लिए प्यार खत्म हो गया है। मुझे तुमसे प्यार नहीं है। तुम मेरी जिंदगी की एक बदसूरत महिला हो।"

बिन बताए घर छोड़कर गए पति

अपरा ने आगे बताया कि "वो झूले पर बैठकर चाय पी रहे थे और मैं शूटिंग पर चली गई थी। सुबह 5 बजे अमेरिका से आई थी तो नींद पूरी नहीं हुई। मुझे झपकियां आ रही थी। लेकिन जब मैं होश में आई तो मैंने सोचा कि दर्शन ने अभी क्या कहा? मैं उनकी बात का मतलब ढूंढती रह गई और वो मुझे छोड़कर घर से चले गए।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "वो हमारा घर था और वो वहां से चले गए थे। उस घर का दरवाजा उनके लिए हमेश खुला था। लेकिन मुझे पता है कि उन्हें मेरे जैसा कोई भी नहीं मिल सकता और मुझे उनके जैसा। अलग रहकर भी एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। आज भी हम एक दूसरे को कम्पलीट करते हैं।

अपरा मेहता का वर्क फ्रंट

अपरा मेहता के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि इस समय वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो में नज़र आ रही हैं। शो में रोजाना कुछ ना कुछ ट्विस्ट देखने को मिलता है।

Read more about: apara mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X