..................... इंडियन आइडल 12 के सेट पर हिमेश रेशमिया के हमशक्ल बन गए दानिश मोहम्मद, इस वीकेंड होगा ज्यादा धमाल | Danish mohammad wear matching clothes to himesh reshammiya in indian idol - Hindi Filmibeat

इंडियन आइडल 12 के सेट पर हिमेश रेशमिया के हमशक्ल बन गए दानिश मोहम्मद, इस वीकेंड होगा ज्यादा धमाल

By Filmibeat Desk

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का इंडियन आइडल सीजन 12 इस वीकेंड दर्शकों के लिए कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस लेकर आ रहा है। अपनी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कंटेस्टेंट दानिश मोहम्मद 'हिमेश का सुरूर' थीम एपिसोड में हिमेश रेशमिया के कुछ चार्टबस्टर गाने प्रस्तुत करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि दानिश एक बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन डायलॉग बोलना और कुछ मशहूर शख्सियतों की नकल करना भी उनके शौक में शुमार है।

इस दौरान झलक दिखला जा, आशिक बनाया आपने और तेरा सुरूर जैसे गानों पर जबर्दस्त तारीफें हासिल करने के बाद दानिश के पास गेस्ट जज हिमेश रेशमिया के लिए एक सरप्राइज़ भी था। वो सिर से लेकर पांव तक हिमेश रेशमिया की तरह ड्रेस पहनकर मंच पर आए! वो हूबहू हिमेश रेशमिया की तरह नजर आ रहे थे। यहां तक कि सेट पर मौजूद हिमेश समेत सभी लोग दोनों में कोई फर्क नहीं कर पा रहे थे।

himesh reshammiya

इम्प्रेस होकर हिमेश रेशमिया ने कहा, "दानिश मैं हैरान हूं और मुझे बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे मैं आईने में खुद को देख रहा हूं। आपने बहुत बढ़िया प्रयास किया है। मेरे गानों की इतनी बेहतरीन मेलोडी पेश करने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आज बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। गॉड ब्लेस यू, सदा आगे बढ़ते रहिए।"

अपनी तारीफ सुनने के बाद दानिश मोहम्मद ने कहा, "मैं इंडियन आइडल का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया, जहां मुझे ना सिर्फ गाने की बल्कि अपना टैलेंट दिखाने की भी आजादी है। हिमेश सर मेरे फेवरेट सिंगर हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। यह मेरी ओर से उन्हें एक छोटा-सा ट्रिब्यूट है, क्योंकि मैं उन्हें अपनी जिंदगी का एक स्पेशल इंसान मानता हूं।"

देखते रहिए इंडियन आइडल सीजन 12, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Read more about: himesh reshammiya indian idol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X