रिव्यू- DID सुपरमॉम्स..टीवी पर गोविंदा की वापसी और डांस का तड़का

[टेलीविजन] इस हफ्ते से शुरू हुए नए शो डीआईडी सुपरमॉम्स- सीजन 2 ने दर्शकों का कितना दिल जीता, यह तो टीआरपी देखकर ही आप जान सकते हैं। बहरहाल, हम यहां आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को प्रसारित हुए इस शो में क्या क्या थे पॉजिटिव प्वाइट्स और किन किन बातों ने किया बोर।

डीआईडी सुपरमॉम्स- सीजन 2 में बतौर जज शामिल किया गया है डांस सुपरस्टार गोविंदा, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस ल्यूइस को। शो में इन तीनों की एंट्री काफी धमाकेदार रही। वहीं, जैसी की उम्मीद थी, गोविंदा ने फिर अपनी अदाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया। गोविंदा ने अपनी सभी गानों की रीमिक्स पर परफॉर्मेंस दिया।

वहीं कंटेस्टेंटस की बात करें तो शो में काफी धमाल रहा। शो का पहला एपिसोड कंटेस्टेंट के चुनाव को लेकर ही रहा, जिसमें जजों ने काफी दमदार परर्फोमेंसस देखे। आगे चलकर शो में यहीं से चुने गए कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कंपिटिशन देंगे।

Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते लोगों को पसंद आए 'अभि-प्रज्ञा'..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो..

डीआईडी सुपरमॉम्स हर हफ्ते शनिवार और रविवार को जीटीवी पर दिखाया जाएगा। जहां एक से बढ़कर एक परर्फोमेंस आपको देखने मिलेगें। फर्क सिर्फ इतना होगा कि यहां 21-22 साल के युवा नहीं, बल्कि मॉम्स यानि की मां अपने जौहर दिखाएंगे। शो के पहले एपिसोड में आई 49 साल की कंटेंस्टेंट ने लोगों को हैरान कर दिया था।

बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि आगे चलकर हमें शो में और भी दमदार परर्फोंमेंस और गोविंदा के ठुमकों की झलक देखने को मिलेगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X