'डांस इंडिया डांस' में जोड़ियों के बीच कंपटीशन
जी टीवी पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' एक बार फिर लौट रहा है। शो के चौथे संस्करण 'डांस इंडिया डांस डबल्स' में प्रतियोगी, जोड़ियों में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।
इस नए संस्करण में उत्कृष्ट नृत्य जोड़ी की तलाश की जाएगी। इस जोड़ी को उसके नृत्य निर्देशन, नृत्य में आपसी तालमेल और समयबद्धता के आधार पर चुना जाएगा। वैसे इस बार शो के जजों को लेकर अब तक अनिश्चितता बनी हुई है।
प्रतिभागियों के चयन के लिए मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, बड़ोदा, इंदौर, जयपुर, चण्डीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ और बेंगलुरू में ऑडीशन होंगे। अक्टूबर के अंतिम दिनों में शुरू होकर पूरे नवम्बर तक ऑडीशन की प्रक्रिया चलेगी। दुबई, अमेरिका और ब्रिटेन में अंतर्राष्ट्रीय ऑडीशन लिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












