..................... Dance India Dance 7 Karishma Kapoor replacing Kareena Kapoor Khan - Hindi Filmibeat

रातों रात 'डांस इंडिया डांस 7' से बाहर हुईं करीना कपूर खान, शो को तगड़ा झटका !

By Prachi Dixit

टीवी शो डांस इंडिया डांस 7 के सीजन का आगाज करीना कपूर खान के धमाकेदार डेब्यू से हुआ। करीना अपने डांस और स्टाइल से इस शो में पूरी तरह छाई भी रहीं। लेकिन शो शुरू होते ही मेकर्स को पहला बड़ा झटका तब लगा जब होस्ट धीरज धूपर ने बीच में शो छोड़ दिया।

इसके बाद अब ऐसा ही कुछ करीना कपूर खान के साथ हुआ है। करीना कपूर खान के लिए फिल्मों की शूटिंग के चलते शो के लिए काम निकालना मुश्किल हो रहा है। अपने निजी और प्रोफेशनल काम के चलते करीना कपूर खान शो का हिस्सा फिलहाल नहीं हैं। अब उनकी जगह करिश्मा कपूर शो को जज करती हुई नजर आयेंगी।

Kareena Kapoor Khan, Karishma Kapoor,

लेकिन वो भी सिर्फ कुछ एपिसोड के लिए। करीना कपूर इन दिनों अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म से ब्रेक लेकर करीना ने डांस इंडिया डांस की शूटिंग की थी। फिलहाल उन्हें शूटिंग से वक्त नहीं मिल रहा है।

इस वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं।ऐसा माना जा रहा था कि करीना के पास गुड न्यूज के अलावा कोई दूसरी फिल्म नहीं थी। साथ ही उन्हें अपने डेब्यू के लिए 80 करोड़ के करीब की फीस मिली है।इस वजह से उन्होंने टीवी शो जज करने का फैसला किया। अब कई प्रोजेक्ट पर करीना काम कर रही हैं।

ऐसे में शूटिंग के लिए समय निकालना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। वैसे उनकी जगह पर फैंस के लिए करिश्मा कपूर को देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि टीवी पर बॅालीवुड की ये सुपरस्टार एक्ट्रेस बतौर जज करोड़ों की कमाई करती हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X