VIDEO करीना कपूर खान ने 'ओले ओले' सांग पर दिखाया अपना जलवा, कहा पति सैफ से अच्छा

By Prachi Dixit

करीना कपूर खान इन दिनों डांस शो 'डांस इंडिया डांस' को जज कर रही हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट के साथ करीना कपूर डांस करते हुए नजर आयी हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने पति सैफ अली खान के 90s के सुपरहिट सांग 'ओले ओले' पर ऐसा जलवा बिखेरा कि वहां मौजूद हर कोई करीना को देखते रह गया।

'ओले ओले' सांग पर डांस के दौरान करीना ने अपने पति सैफ अली खान को लेकर बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने डांस करने के बाद ये बताया कि सैफ की जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब वो स्कूल में पढ़ा करती थीं। उन्होंने ये भी कहा कि इस सांग पर सैफ से अच्छा डांस उन्होंने किया है।

kareena kapoor khan

इतना ही नहीं वह इस शो के दौरान अपनी बहन करिश्मा कपूर के सांग 'मैं तो रास्ते से जा रही थी' पर भी अपना डांस दिखाया। आपको बता दें कि करीना कपूर खान इस शो में अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। शो में लगातार अपने स्टाइलिश लुक से वह लाइमलाइट बटोर रही हैं।

पहली बार वह किसी डांस शो को जज कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस पूरे सीजन को जज करने के लिए करीना कपूर खान ने 80 लाख की फीस ली है। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं करीना का 'ओले ओले' सांग पर वायरल होता हुआ ये Video और 90s के स्टार्स की यादगार तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X