Madhuri Dixit के जन्मदिन पर पति राम नेने ने दिया सरप्राइज, स्टेज पर किया रोमांटिक डांस फिर किया KISS

Shriram Nene Kiss To Madhuri Dixit: रियलिटी शो 'डांस दीवाने' अपने 3 सीजन के बाद चौथे सीजन को लेकर काफी सुर्खियों में है। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ में इस शो को होस्ट करती नजर आ रही है। इसी के अलावा माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी इस शो के जज है। अब लेटेस्ट एपिसोड में माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने उन्हें सरप्राइज देने वाले हैं।
दरअसल, डांस दीवाने शो के मेकर्स एपिसोड को दिलचस्प बनाने की कोशिश करते हैं। हर हफ्ते वह एक नया थीम लेकर आते हैं। कई बार बॉलीवुड हस्तियों को भी इनवाइट किया जाता है। लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित के जन्मदिन से पहले मेकर्स उन्हें बड़ा सरप्राइज देने को तैयार हैं। माधुरी के रियल लाइफ पति डॉ. श्रीराम नेने को शो में इनवाइट किया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें की कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें माधुरी के पति ग्रैंड एंट्री मारते हैं और उनके साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते हैं। इसी बीच एड्रेस के पति उन्हें किसी भी करते हैं और ये नजर देख भारती सिंह भी शर्म से लाल हो जाती है।
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीराम नेने ने सुनील शेट्टी से भी मुलाकात की और हग किया। भारती ने अपने मजेदार चुटकुलों से उनको खूब हंसाया। प्रोमो में देखा जा सकता है कि माधुरी और उनके पति साथ में 'तुमसे मिलकर ऐसा लगा' पर डांस करते नजर आए। अब हर कोई इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications