..................... सिद्धार्थ शुक्ला ने माधुरी दीक्षित के साथ किया रोमांटिक डांस, डांस दीवाने 3 के सेट से शेयर किया वीडियो Dance deewane 3 sidharth shukla posted romantic dance video with madhuri dixit - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया VIDEO, माधुरी दीक्षित के लिए गाया रोमांटिक गाना 'तेरा नाम लिया'

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॅास के बाद एक बार फिर से टीवी पर नजर आयेंगे। वो भी माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक डांस करते हुए। जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर वह माधुरी दीक्षित के साथ राम लखन फिल्म के हिट सांग पर एक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला रिएलिटी डांस शो डांस दीवाने 3 में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। यहां पर वह अपनी नई वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 की प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। वैसे उनकी ये सीरीज रिलीज भी हो चुकी है। जहां पर सिद्धार्थ शुक्ला की अदायगी के साथ ये सीरीज इस साल की हिट सीरीज में शामिल हो चुकी है। सिद्धार्थ बिग बॅास 13 के बाद अपनी इस नई सीरीज को लेकर डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचे हैं।

Sidharth shukla, Madhuri dixit

जहां पर राम लखन के सांग तेरा नाम लिया पर परफॅार्म कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लग रही है। सिद्धार्थ के फैंस उनके इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कैप्शन में लिखा है कि इस वीकेंड डांस दीवाने 3 में देखिए अगस्त्य राव को।

फैंस इस वीडियो में माधुरी और सिद्धार्थ की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 ऑल्ट बालाजी पर 29 मई को रिलीज हो चुकी है। सिद्धार्थ के अपोजिट सोनिया राठी हैं। एकता कपूर ने इसका निर्माण किया है। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X