डांस दीवाने के 18 क्रू मेम्बर्स को हुआ कोरोना, माधुरी दीक्षित के रियालिटी शो पर हड़कंप!
कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। बॉलीवुड व मनोरंजन जगत का काम पटरी पर आया ही था कि एक बार फिर कोविड 19 ने इसपर प्रहार करना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स कोरोना की चपेत में आ चुके हैं। अब नयी डिटेल की मानें तो माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा के रियालिटी डांस शो डांस दीवाने शो के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो से जुड़े 18 क्रू मेम्बर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये क्रू मेंबर्स फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं। इस खबर के बाद हड़कंप मच गई है। हालांकि अभी शो मेकर्स का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एबीपी न्यूज की मानें तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस खबर को पुष्टि की है।

उन्होंने ये भी कहा कि शो के जज सभी ठीक हैं। शो की शूटिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी और कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा और सभी का टेस्ट भी दोबारा किया जाएगा। कहा कि बता दें डांस दीवाने शो के माधुरी दीक्षित के अलावा धर्मेश और तुषार कालिया जज है।

रणबीर कपूर ने दी कोरोना को मात
हाल में ही रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। हाल में ही उनकी फोटो भी सामने आई थी।

आमिर भी कोरोना की चपेत में
आमिर खान इन दिनों लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी थे लेकिन इस बीच वह कोरोना की चपेत में आ गए। फिलहाल वह होम क्वारंटाइन हैं।

कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित
कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल वह भी आइसोलेशन में हैं।

आर माधवन भी
आर माधवन ने भी हाल में ही कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। इसके अलावा सतीश कौशिक और संजय लीला भंसाली भी कोरोना को मात दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











