डांस दीवाने 3 VIDEO: मजदूर उदय सिंह की जिंदगी का सच जान रो पड़ी माधुरी दीक्षित,डांस देख हैरान
टीवी की दुनिया में एक बार फिर से डांस का सीजन लौटकर आ गया है। रियलिटी शो बिग बॅास 14 एक लंबा सफर खत्म करने के बाद अब खत्म हो रहा है। इस वीकेंड बिग बॅास 14 खत्म हो जाएगा। इसी के साथ शुरू होगा डांस दीवाने का 3 सीजन। शो के प्रोमो की शुरुआत हो चुकी है।
हर बार की तरह इस बार भी कई माहिर डांस के बादशाद इस स्टेज पर आकर अपना टैलेंट दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इस बीच उदय नाम के एक डांस का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उदय की कहानी सुनकर माधुरी दीक्षित बेहद भावुक हो जाती हैं।

आपको बता दें कि उदय एक टिक टॅाक स्टार रहे हैं। उनकी डांस की खूबी देखने के बाद ही उन्हें डांस दीवाने के लिए बुलाया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उदय अपनी जिंदगी के बारे में बताते हैं। उदय अपने गांव से शहर तक का सफर बेहद मुश्किल से तय कर पाए हैं। उदय मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी गरीबी में गुजारी है। उदय इस वीडियो में सभी के सामने कहते हैं कि मैं आदिवासी हूं और मजदूरी का काम करता हूं।
हमारी बस्ती वाले लोगों को सपने देखने का कोई हक नहीं है। इतना कहने के बाद उदय रोने लगते है। इसके बाद धर्मेश कहते हैं कि ये जो चकाचौंध है ना उसे छोड़ और अपने हिसाब से अच्छे से डांस करें। उदय के डांस देखने के बाद सभी की आंखें खुली रह जाती है। माधुरी भी उदय की जिंदगी का सच जानकर बेहद दुखी हो जाती है। बता दें कि डांस दीवाने का आगाज कलर्स चैनल पर 27 फरवरी से होगा।


Click it and Unblock the Notifications