डांस दीवाने 3 का Video वायरल होने पर राघव जुयाल ने मांगी माफी, नस्लवाद का आरोप
टीवी के लोकप्रिय डांसर और होस्ट राघव जुयाल एक बड़े विवाद का हिस्सा बन गए हैं। डांस दीवाने सीजन 3 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राघव जुयाल को खुद सामने आकर इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। डांस दीवाने सीजन 3 की असम की प्रतियोगी के लिए राघव जुयाल ने मोमो, चाउमीन और जिबरिश चाइनीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसे में राघव जुयाल ने जो बोला है उसे नस्लवादी करार दिया गया है।
इस वीडियो में राघव जुयाल अजीब भाषा का इस्तेमाल कर बच्ची को डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाते हैं। इस वीडियो के बाद राघव जुयाल को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को देखने बाद लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से नस्लवादी टिप्पणी है। इस तरह से चाइनीज कहा जाना गलत है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पेज पर माफी मांगते हुए इस पूरे मामले पर सफाई दी है। राघव जुयाल ने इस पर कहा है कि उनकी टिप्पणी नस्लवादी नहीं थी। गुंजन कंटेस्टेंट ने यह बोला था कि वह चाइनीज में बात कर सकती हैं। राघव ने अपनी सफाई में कहा है कि वह नस्लवादी नहीं हैं। नॅार्थ ईस्ट में उनके खास दोस्त और परिवार के लोग रहते हैं। राघव जुयाल ने यह भी कहा है कि गुंजन खुद हमें जिबरीश चाइनीज में बोल कर दिखाया करती थीं।
जिस एपिसोड की क्लिप है, उसमें मैंने उस बच्ची को उसी के अंदाज में स्टेज पर बुलाया था। राघव ने यह भी कहा है कि न तो मेरा और न ही मेरे चैनल का यह मकसद था। फिर भी अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि किसी भी क्लिप को वायरल करने से पहले पूरा एपिसोड जरूर देखें। इस मामले को समझने के लिए पिछले एपिसोड भी देख लें।


Click it and Unblock the Notifications











