Dance Deewane 2 Winner Live विशाल सोनकर ने जीता शो, सलमान-माधुरी का बिग बॅास रोमांस
डांस दीवाने सीजन 2 टीआरपी पर धमाका करते हुए अपने अंत पर पहुंच गया। फिनाले इस शो का धमाकेदार रहा। जहां पर सलमान खान और माधुरी दीक्षित के डांस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी इस रात को रंगीन करते हुए नजर आयीं।
बता दें कि डांस दीवाने 2 की जगह अब से हर वीकेंड बिग बॅास 13 का आगाज होगा। इसी का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान डांस दीवाने 2 के फिनाले में नजर आएं। जहां पर उन्होंने विनर के नाम की घोषणा की।

इस सीन का विनर कोई और नहीं बल्कि जमेशदपुर के विशाल सोनावरे बने हैं। तीन जनरेशन की बीच चल रही इस डांस की जंग में जनरेशन 2 के विशाल इस सीजन को अपने नाम करने में सफल हुए हैं। इस शो के फिनाले में टॅाप 2 के लिए फाइट कर रहे थे, मेहुल मेहता और विशाल सोनकर। आखिरकार विशाल ने ये शो जीत लिया है।
इस पूरे फिनाले की लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुए हैं सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा। जहां पर माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ बिग बॅास 12 घर की पहली झलक दिखाई वो भी एक स्पेशल डांस के साथ। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा और माधुरी का पिंगा डांस भी शो के फिनाले को यादगार बना गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा इमोशनल भी हुईं। जहां पर एक डांस एक्ट के दौरान उन्हें अपने पिता की याद आई।
सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती और मजाक किया। जहां पर कंटेस्टेंट के साथ उनका डांस शो के लिए टीआरीप तोड़ बन गया। सलमान खान ने इस दौरान ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॅास 13 इस बार हिट होने वाला है। नीचे देखिए इसका वायरल Video


Click it and Unblock the Notifications

