Dalljit Kaur Wedding: संगीत की रस्म में दोस्तों संग दलजीत कौर ने दी खास परफॉर्मेंस, जमकर लगाए ठुमके

Dalljit Kaur Wedding: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने में जा रही हैं। दलजीत कौर शालीन भनोट से कई साल पहले तलाक ले चुकी हैं और अब बिजनेसमैन निखिल पाटेल से ब्याह रचाने जा रही हैं। दलजीत कौर की मेहंदी हल्दी और संगीत की रस्म हो गई है। उनकी प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर रस्म में दलजीत कौर बेहद खुश नजर आ रही हैं।
उनकी संगीत की रस्म की भी कई वीडियोज सामने आई हैं जिसमें दलजीत अपनी दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं। दलजीत कौर ने अपनी गर्ल्स गैंग के साथ स्पेशल परफॉर्मेंस भी देती नजर आई हैं। उनकी परफॉर्मेंस का यह वीडियो काफी शानदार है।
दलजीत कौर कई गानों पर परफॉर्म करती नजर आई हैं। साथ ही उन्होंने जमकर डांस भी किया है। दलजीत कौर की ब्राइडमैड बन करिश्मा तन्ना रिद्धि डोगरा और सनाया ईरानी ने भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'साजन जी घर आए' पर भी खूब जमकर डांस किया है।
दलजीत कौर के अलावा उनके होने वाले पति निखिल पाटेल भी संगीत की रस्म में खूब ठुमके लगाते दिखे। वहीं, दलजीत कौर के बेटे जेडन ने भी अपनी मां के लिए खास परफॉर्मेंस दी। अपने बेटे को परफॉर्म करता देख दलजीत कौर काफी इमोशनल हो गईं।
बता दें कि, दलजीत कौर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने शालीन भनोट से 2009 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी जेडन है जो अपनी मां दलजीत के साथ रहता है। वहीं, दलजीत कौर के मंगेतर निखिल पाटेल की भी यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है और वो दो बच्चियों के पिता है। एक बेटी उनकी पूर्व पत्नी के साथ रहती है तो वहीं दूसरी बेटी निखिल पाटेल के साथ रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications