..................... Dalljiet Kaur Wedding: The actress will marry Nikhil Patel on March 18 - Hindi Filmibeat

Dalljiet Kaur Wedding: अभिनेत्री 18 मार्च को निखिल पटेल के साथ करेंगी शादी

Dalljiet Kaur Wedding

Dalljiet Kaur Wedding: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई हैं। वह दूसरी बार यूके बेस्ड अपने मंगेतर निखिल पटेल से शादी करने को तैयार हैं। खबरों की मानें तो दलजीत 18 मार्च 2023 को शादी कर रही हैं। प्री-वेडिंग समारोह 17 मार्च को होगा।

दलजीत के करीबी ने कहा है, "हां, शादी 18 मार्च 2023 को है। उनके सभी दोस्त दलजीत के लिए बहुत खुश हैं और इस बड़े दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह प्यार और शादी के दूसरे मौके की हकदार हैं। हमें खुशी है कि उन्होंने निखिल को पा लिया। दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।"

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दलजीत ने अपनी लवस्टोरी साझा करते हुए बताया था कि, वह पिछले साल दुबई में एक दोस्त की पार्टी में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले निखिल से मिलीं। दोनों ने चैट करना शुरू किया, लेकिन बातचीत ज्यादातर उनके बच्चों दलजीत के नौ साल के बेटे जेडन और निखिल की बेटियों अरियाना और अनिका के इर्द-गिर्द घूमती रही।

जबकि रोमांस बिल्कुल भी नहीं था, लेकिन दोनों माता-पिता आखिरकार प्यार में पड़ गए। शादी के बाद दलजीत नैरोबी (अफ्रीका) चली जाएंगी, जहां निखिल वर्तमान में काम कर रहे हैं। जब एक्ट्रेस ने अपनी लवस्टोरी फैंस के साथ साझा की तो फैंस काफी खुश हुए और उनको बधाई दी।

गौरतलब है कि दलजीत की पहली शादी अभिनेता शालीन भनोट से शादी हुई थी, दोनों की लवमैरिज थी, दोनों के एक बेटा भी है। परंतु दोनों का रिश्ता ज्यादादिनों तक नहीं चल पाया था तो दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों की टीवी के जाने माने सितारें हैं।

Read more about: dalljiet kaur wedding
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X