अपनी दूसरी शादी से जुड़ी इस खास निशानी को मिटाना चाहती हैं दलजीत कौर, निखिल पटेल बोले- मैंने तो पहले ही...

dalljiet kaur

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। दलजीत कौर और निखिल पटेल के रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कभी निखिल पटेल दलजीत कौर को लीगल नोटिस भेजते हैं तो कभी दलजीत कौर निखिल पटेल पर एफआईआर दर्ज करवाती हैं। दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर निखिल पटेल मुंबई आए थे। वह भी अकेले नहीं अपनी गर्लफ्रेंड को साथ आए थे। जैसी ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं। दलजीत कौर ने सबूत के साथ एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं अब धीरे-धीरे करके दलजीत अपनी निखिल से जुड़ी यादों को मिटाना चाहती हैं।

टैटू चेंज करवाना चाहती हैं दलजीत
दरअसल शादी के समय पर दलजीत कौर और निखिल पटेल ने अपने पैर पर एक टैटू बनवाया था। इस टैटू में दोनों ने टेक 2 और शादी की तारीफ मेनशन करवाई थी। वहीं अब दलजीत कैर इस टैटू को जल्दी ही बदलवाना चाहती हैं। इसी के साथ ही दलजीत ने यह भी कहा कि प्यार और ईमानदारी जैसा कुछ नहीं होता। वहीं दलजीत की इन बातों को सुन निखिल पटेल ने चुटकी ली है।

निखिल ने ली दलजीत की चुटकी
हाल ही में निखिल पटेल ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। जिसमें वह दलजीत के टैटू चेंज करवाने का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। निखिल एक पोस्ट में लिखते हैं- आज रीडिजाइनिंग की बहुत बातें हो रही हैं। मैंने तो अपना पहले ही करा लिया है। बता दें कि निखिल अपने और दलजीत की शादी से जुड़ी हर चीज दूर कर चुके हैं। इस बात का खुलासा भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया था।

पिछले साल ही की थी शादी
आपको बता दें कि दलजीत कौर और निखिल पटेल ने पिछले साल ही शादी रचाई थी। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से की गई थी और शादी के बाद दलजीत कौर केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन दोनों के शादी लंबी नहीं चली कुछ समय बाद ही दोनों की शादी में अनबन होने लगी और दलजीत अपना सामान और बेटे को लेकर भारत आ गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X