तलाक की खबरों के बीच Dalljiet Kaur ने अपने पति को कर दिया अनफॉलो, Nikhil Patel ने भी किया ये काम

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Relationship: ऐसा लग रहा है कि दलजीत कौर और निखिल पटेल एक-दूजे से अलग होने जा रहे हैं। एक्ट्रेस को अपने बेटे जेडन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि निखिल पटेल और दलजीत कौर की शादी में ऐसा क्या गलत हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली।
जब अटकलों ने जोर पकड़ा तो उनकी टीम ने बयान दिया कि दलजीत भारत में हैं क्योंकि उनके माता-पिता की सर्जरी होनी है। दलजीत कौर के माता-पिता बेंगलुरु में रहते हैं। एक्ट्रेस ने लोगों से अटकलों से दूर रहने को कहा क्योंकि कपल के बच्चे हैं और उनपर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
दलजीत कौर ने अब उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसा लगता है कि इस जोड़ी ने एक-दूसरे से ब्रेक ले लिया है। 2023 के मिड तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक लग रहा था। उनकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। कुछ सूत्रों ने कहा है कि दोनों को एक साथ रहने के तुरंत बाद एहसास हुआ कि वे कंपेटिबल नहीं हैं। लड़ाइयां बढ़ती गई और इसलिए वे अलग हो गए। यह देखना बाकी है कि क्या वे अपने रिश्ते को एक और मौका देंगे।
कुछ नेटिजन्स ने यह भी देखा कि निखिल पटेल ने अब अपना इंस्टाग्राम बायो #GirlDad बना लिया है। अपनी शादी के बाद उन्होंने इसे #GirlBoyDad बना लिया था। आपको बता दें कि उनकी पूर्व शादी से दो बेटियां हैं। वह मूल रूप से यूके से हैं लेकिन केन्या में फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सेक्टर में काम करते हैं। निखिल पटेल के कमेंट सेक्शन कुछ बुरे कमेंट्स हैं कि कैसे उन्होंने दलजीत को धोखा दिया।
निखिल पटेल आए दिनअपने वर्कआउट और एक्टिविटीज की तस्वीरें पोस्ट करने में व्यस्त है। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जंगल में रनिंग करते नजर आए और लोगों को वैलेंटाइन डे विश किया और यह भी बताया कि वो अपना वैलेंटाइन कैसे मनाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications












