दूसरे पति ने दिया धोखा तो शालीन भनोट को दलजीत कौर ने मारा ताना? बोलीं- 'बेटे के बारे में भी..'

dalljiet kaur shalin bhanot

Dalljiet Kaur On Shalin Bhanot- दलजीत कौर की लाइफ काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। शालीन भनोट से तलाक के बाद उन्होने दूसरी शादी निखिल पटेल से की थी लेकिन इस वक्त इसको लेकर भी विवाद चल रहा है।

दलजीत के लिए ये वक्त काफी कठिन है क्योंकि दूसरे पति, निखिल पटेल ने उन्हें और उनके बेटे, जेडन को फँसा दिया है। इसके बाद जब किसी ने दलजीत कौर से शालीन भनोट से बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होने काफी चौकाने वाला जवाब दिया।

उनके बयान से लग रहा था कि वो काफी दुखी हैं और वो चाहती हैं कि शालीन उनसे संपर्क करें। शालीन को लेकर दलजीत का कहना था कि, "उसने न तो संदेश भेजा है और न ही संपर्क किया है।

मुझे नहीं लगता कि उसे यह जानने में कोई दिलचस्पी है कि उसके बेटे के साथ क्या हुआ होगा। वह बहुत व्यस्त होगा।" इसके बाद दलजीत का ये बयान वायरल है और लोग इस पर बात करे रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस बयान के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यह घृणित है। जिस तरह से वह पीड़ित की भूमिका निभा रही है और हमेशा शालीन को दोषी ठहरा रही है।'' एक ने लिखा, ''उसे इसे आराम देने की जरूरत है। उनके द्वारा अपनी दो एक्स पर टिप्पणी करना उन्हें काफी निराशाजनक बना रहा है।'' एक ने लिखा, ''शालीन से पूछ के शादी की थी क्या?'' एक ने लिखा, ''उसे जीने दो..उस बेचारे का गला दोबारा मत दबाओ।''

2023 में शादी

दलजीत कौर और निखिल पटेल ने मार्च 2023 में शादी की थी। हालांकि महज आठ महीने के भीतर दलजीत अपने घर वापस आ गईं। उन्होंने न केवल निखिल पर उनकी शादी से इनकार करने और इसे 'कानूनी नहीं' बताने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने उनके विवाहेतर संबंध का भी संकेत दिया। जी हां, दलजीत का कहना है कि निखिल पटेल किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dalljiet kaur shalin bhanot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X