डीपनेक ब्लाउज पहनकर Dalljiet Kaur ने खिंचवाई बेहद बोल्ड फोटो, हॉटनेस देख पति भी हुए बेकाबू

Dalljiet Kaur Photo: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों खूब खबरों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी करके अपना घर बसा लिया है और अब वो शादी के बाद अपनी रोजाना अपनी शादीशुदा जिंदगी की झलक दिखाती नजर आती हैं। एक बार फिर से दलजीत ने एक फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर लोग उनकी हॉटनेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
दलजीत की फोटो
दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। दलजीत कौर ने सफेद रंग की चोली पहनी हुई है, जिसका नेक काफी डीप है। दलजीत के साथ उनके पति निखिल काफी रोमांटिक होती नजर आ रहे हैं। इन दोनों की फोटो पर फैंस काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं।
निखिल और दलजीत के बारे में
बता दें कि निखिल पटेल का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, जहां वे अब काम करते हैं। बिजनेसमैन की पिछली शादी से दो बेटियां, तेरह वर्षीय अरियाना और आठ वर्षीय अनिका हैं। वर्तमान में, वह काम के लिए नैरोबी में स्थित है, जहां दलजीत बेटे जेडन के साथ ट्रांसफर हो गई हैं। दलजीत मनोरंजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई हिट टीवी शो और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस शालिन भनोट से नाटक 'कुलवधु' में एक साथ काम करने के दौरान मिलीं और 2009 में उनसे शादी कर ली। उन्होंने 2015 में शालीन को तलाक दे दिया।
दलजीत की प्रोफेशनल लाइफ
दलजीत कौर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने 2019 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 13 में भाग लिया। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अंजलि और 'काला टीका' में मंजिरी की भूमिका के लिए जानी जाने वाली दलजीत को आखिरी बार 'ससुराल गेंदा फूल 2' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications