..................... Dalljiet Kaur's wedding picture surfaced - Hindi Filmibeat

Dalljiet Kaur Wedding: दलजीत कौर की शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, कपल दिखे बेहद खूबसूरत

Dalljiet Kaur Wedding:

Dalljiet Kaur Wedding: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और शालीन भनोट की पूर्व पत्नी दलजीत कौर ने दूसरी शादी अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के साथ कर ली है, शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। कपल इन तस्वीरों में बेहत प्यारे लग रहे हैं, दोनों के फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुशी हैं।

जाहिर है कि, दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में हैं। आखिरकार उन्होंने निखिल पटेल से दूसरी बार पारंपरिक तरीके से शादी कर ली है।

दलजीत कौर की शादी-

दलजीत कौर 18 मार्च 2023 को बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दूल्हा और दुल्हन ने नवविवाहित के रूप में पहली बार एक साथ खुशी-खुशी पोज दिए। सामने आई सोशल मीडिया पर तस्वीरों में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं, फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फूलों की चादर के नीचे दलजीत की एंट्री काफी रॉयल लग रही थी। दलजीत ने खूबसूरत सफेद लहंगे के साथ लाल दुपट्टा लिया था। निखिल व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे। दलजीत के बेटे जेडन ने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा था।

टीवी सेलेब्स दलजीत की शादी में-

दलजीत कौर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने टीवी जगत में काफी दोस्त बनाए हैं तो जाहिर है कि कई सारे सेलेब्स उनकी शादी में शामिल हुए हैं। करिश्मा तन्ना, सनाया ईरानी, अक्षय डोगरा, बरुण सोबती और रिधि डोंगरा समेत कई अन्य लोग शादी में पहुंचे और खुब सारी मस्ती की।

17 मार्च 2023 को दलजीत ने अपनी संगीत नाइट का आयोजन किया था। इस इवेंट में परिवार को ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा गया। वहीं हल्दी के फंक्शन में भी दोनों काफी प्यारे दिखे थे। हल्दी के लिए होने वाली दुल्हन दलजीत येलो कलर की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक टील ब्लू स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था। शादी के अलग अलग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं और फैंस इनको काफी पसंद करते हैं।

Read more about: dalljiet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X